Home›Latest Jobs›Teaching Jobs
Teaching JobsPublished

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 44,000+ शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती (Apply Online, Syllabus & Eligibility)

Published: 12 March 2026Last Date: 05 April 2026
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 44,000+ शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती (Apply Online, Syllabus & Eligibility)

BPSC School Teacher Recruitment (TRE 4.0) 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE 4.0) के तहत 44,000+ से अधिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। B.Ed, D.El.Ed और CTET/STET पास उम्मीदवार प्राइमरी (1-5), मिडिल (6-8), सेकेंडरी (9-10) और हायर सेकेंडरी (11-12) शिक्षक बनने के लिए यहाँ योग्यता, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और आवेदन का डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं। अन्य राज्यों के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं!

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 44,000+ शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती (Apply Online, Syllabus & Eligibility) – Overview

BPSC School Teacher Recruitment (TRE 4.0) 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE 4.0) के तहत 44,000+ से अधिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। B.Ed, D.El.Ed और CTET/STET पास उम्मीदवार प्राइमरी (1-5), मिडिल (6-8), सेकेंडरी (9-10) और हायर सेकेंडरी (11-12) शिक्षक बनने के लिए यहाँ योग्यता, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और आवेदन का डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं। अन्य राज्यों के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं!

Recruitment Details

Organization

Not Mentioned

Category

Teaching Jobs

Qualification

Check Notification

Job Type

Government Job

Application Last Date

05 April 2026

Published Date

12 March 2026

Complete Information

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बिहार सरकार की तरफ से एक और बंपर तोहफा आ गया है! बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 'Teacher Recruitment Exam' के चौथे चरण यानी TRE 4.0 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 🔥 आज की सबसे बड़ी खबर: • BPSC TRE 4.0 के तहत कुल 44,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। • प्राइमरी (PRT), मिडिल (Junior), टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) सभी वर्गों के लिए पद निकाले गए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में 'डोमिसाइल नियम' (Domicile Rule) लागू नहीं है, यानी भारत के किसी भी राज्य (UP, MP, Rajasthan आदि) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। NoukriWale.com की इस विस्तृत गाइड में हम आपको BPSC TRE 4.0 की शैक्षणिक योग्यता, CTET/STET के नियम, परीक्षा का पैटर्न और सैलरी की पूरी जानकारी देंगे। 📚 BPSC शिक्षक भर्ती की फ्री तैयारी! BPSC TRE 1.0, 2.0 और 3.0 के सभी असली पेपर (Previous Year Papers) उत्तर कुंजी (Answer Key) के साथ फ्री में डाउनलोड करने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें। 👉 Join Telegram for Free PDF 📋 BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Overview विवरण जानकारी आयोग का नामBihar Public Service Commission (BPSC) परीक्षा का नामSchool Teacher Recruitment Exam (TRE 4.0) कुल पद (Total Posts)44,000+ (Expected) आवेदन का तरीकाऑनलाइन (bpsc.bih.nic.in) आवेदन शुल्क (Fee)General/Other State: ₹750/-, SC/ST/Female: ₹200/- 🎓 कक्षा के अनुसार शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) बिहार शिक्षक भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग डिग्री और टीईटी (TET) पास होना अनिवार्य है: 1. प्राइमरी शिक्षक (Class 1 to 5) - PRT • 12वीं (50% अंकों के साथ) + D.El.Ed / BTC (2 वर्ष का डिप्लोमा)। • CTET Paper-1 या BTET Paper-1 पास होना अनिवार्य है। (सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार B.Ed वाले प्राइमरी में मान्य नहीं हैं)। 2. मिडिल स्कूल शिक्षक (Class 6 to 8) - Junior • ग्रेजुएशन (Graduation) + B.Ed या D.El.Ed. • CTET Paper-2 या BTET Paper-2 पास होना अनिवार्य है। 3. माध्यमिक शिक्षक (Class 9 to 10) - TGT • संबंधित विषय में ग्रेजुएशन (50% अंक) + B.Ed. • बिहार STET Paper-1 पास होना अनिवार्य है। (CTET वाले इसमें मान्य नहीं होते)। 4. उच्च माध्यमिक शिक्षक (Class 11 to 12) - PGT • संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master's Degree) + B.Ed. • बिहार STET Paper-2 पास होना अनिवार्य है। ⚠️ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए नियम (Other State Rules): दूसरे राज्यों के छात्र BPSC TRE 4.0 का फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन उन्हें General (सामान्य) कैटेगरी में गिना जाएगा। इसलिए, अन्य राज्य के उम्मीदवारों के CTET में कम से कम 90 अंक (60%) होने चाहिए, चाहे वे अपने राज्य में SC/ST या OBC ही क्यों न हों। (अन्य राज्य की महिलाओं के लिए CTET में 90 अंक ही मान्य होंगे या 82 अंक, इस पर आयोग के अंतिम नोटिफिकेशन का इंतजार करें)। ⚙️ BPSC TRE 4.0 परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) BPSC शिक्षक भर्ती में कोई इंटरव्यू (Interview) नहीं होता है। सिलेक्शन सिर्फ एक ही लिखित परीक्षा (Written Exam) के आधार पर होता है: • प्रश्नों की संख्या: कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)। • समय: 2.5 घंटे (150 मिनट)। • भाग 1 (भाषा - Language): 30 प्रश्न (अंग्रेजी + हिंदी/उर्दू/बांग्ला)। यह सिर्फ क्वालीफाइंग है (इसमें 9 अंक लाना अनिवार्य है)। • भाग 2 (सामान्य अध्ययन - GS): 40 प्रश्न (गणित, रीजनिंग, विज्ञान, करंट अफेयर्स, भूगोल)। • भाग 3 (संबंधित विषय): 80 प्रश्न (यह आपके चुने हुए विषय का पेपर होगा)। • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): BPSC TRE में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। 💰 BPSC Teacher Salary (सैलरी कितनी मिलेगी?) बिहार में नए नियुक्त शिक्षकों को राज्यकर्मी (State Employee) का दर्जा दिया जाता है। उनकी बेसिक सैलरी और इन-हैंड सैलरी इस प्रकार है: कक्षा (Class) मूल वेतन (Basic Pay) अनुमानित इन-हैंड सैलरी Class 1 to 5 (PRT)₹25,000/-~ ₹40,000/- Class 6 to 8 (Junior)₹28,000/-~ ₹45,000/- Class 9 to 10 (TGT)₹31,000/-~ ₹50,000/- Class 11 to 12 (PGT)₹32,000/-~ ₹51,000/- ❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) Q1: क्या B.Ed वाले प्राइमरी (Class 1-5) के लिए अप्लाई कर सकते हैं? Ans: नहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद B.Ed डिग्री धारक अब कक्षा 1 से 5 (PRT) के लिए योग्य नहीं हैं। उनके लिए D.El.Ed (BTC) अनिवार्य है। Q2: मैं UP से हूँ और मेरे CTET में 85 नंबर हैं (OBC), क्या मैं फॉर्म भर सकता हूँ? Ans: नहीं, बिहार में अन्य राज्य के उम्मीदवारों को General माना जाता है। इसलिए पुरुष उम्मीदवारों को CTET में 90 अंक चाहिए।

Important Links

Source: NoukriWale Legacy Database

Visit Source →

Important Note

Candidates should verify eligibility, dates, fees, vacancies and other recruitment conditions from the official notification or official website before applying.