दोस्तों, उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के लिए UPSSSC PET 2026 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) सबसे महत्वपूर्ण एग्जाम है। अगर आप यूपी में लेखपाल (Lekhpal), वीडियो (VDO), जूनियर असिस्टेंट, ANM या किसी भी ग्रुप-सी (Group C) भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास PET 2026 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

PET क्या है? यह एक प्री-एग्जाम है। इसे पास करने के बाद ही आप यूपीएसएसएससी की मुख्य परीक्षाओं (Mains Exams) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका स्कोर कार्ड केवल 1 साल के लिए मान्य होता है, इसलिए हर साल यह परीक्षा देना जरूरी होता है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास (High School) है और उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें नेगेटिव मार्किंग (1/4) भी होती है। जो छात्र अभी से तैयारी शुरू करेंगे, उनका परसेंटाइल अच्छा आएगा और वे आने वाली बड़ी भर्तियों में बैठ पाएंगे। नीचे हमने संभावित तारीखें और सिलेबस की जानकारी दी है।