UP Lekhpal Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही राजस्व विभाग में लेखपाल (Lekhpal) के 4500 से अधिक रिक्त पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह यूपी में 12th Pass Govt Job की तलाश कर रहे छात्रों के लिए सबसे बेहतरीन मौका है।

कौन फॉर्म भर सकता है? (Eligibility): इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि आपके पास UPSSSC PET Score Card होना चाहिए। आयोग PET परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को लेखपाल की मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Intermedidate (12वीं) पास होना अनिवार्य है।

Lekhpal Syllabus & Exam Pattern: लेखपाल भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसमें सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास (Rural Development) से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर आप अभी से तैयारी शुरू करते हैं, तो आपका चयन पक्का हो सकता है। नीचे हमने Notification Date, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है।