Railway RRB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) साल 2026 में Group D, NTPC (Non-Technical), और ALP (Loco Pilot) के पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कुल 1.7 लाख से अधिक पदों पर विज्ञापन जारी किया जाएगा।

कौन फॉर्म भर सकता है? (Eligibility): रेलवे की अलग-अलग पोस्ट के लिए योग्यता अलग-अलग है। Group D के लिए 10वीं पास, NTPC के लिए 12वीं/ग्रेजुएशन और ALP/Technician के लिए 10th + ITI होना अनिवार्य है।

Selection Process: चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से CBT (Computer Based Test), फिजिकल टेस्ट (PET) और मेडिकल एग्जाम शामिल होंगे। अगर आप रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सिलेबस और पैटर्न को समझकर अभी से तैयारी शुरू कर दें।