UPSSSC PET Syllabus 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जूनियर असिस्टेंट या किसी भी ग्रुप-सी (Group C) भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो PET Exam में अच्छा स्कोर करना सबसे जरूरी है। आयोग (UPSSSC) ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल वे छात्र ही मुख्य परीक्षा (Mains) दे पाएंगे जिनका PET स्कोर (Percentile) हाई होगा।

80+ स्कोर कैसे लाएं? (Strategy): सिलेबस को ध्यान से देखें तो Current Affairs और Graph/Table वाले सेक्शन अकेले 20-20 नंबर के हैं। अगर आपने इन पर पकड़ बना ली, तो आपका आधा काम आसान हो जाएगा। नीचे हमने Topic Wise Syllabus दिया है, जिसे पढ़कर आप अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

Negative Marking: परीक्षा में तुक्का लगाने से बचें, क्योंकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25 मार्क्स) की कटौती की जाएगी।